Haryana CM Oath Ceremony: नायब आज दूसरी बार हरियाणा सीएम पद की लेंगे शपथ, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 07:40 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे।

भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम के लिए 35 IAS अधिकारियों को संपर्क सह प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जो अतिथियों के निजी सचिवों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

2500 बसों की व्यवस्था

समारोह के लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से पंचकूला के लिए रोडवेज की बसें चलेंगी। इसके अतिरिक्त प्राइवेट बसों का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया है। जिला स्तर पर DC को इसकी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बसों में खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए हर बस में एक खाना प्रबंधक लगाया गया है, जो यह व्यवस्था देखेगा। स्पेशल फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे। एक फूड पैकेज में 20 से 30 लोगों के खाने के पैकेट होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static