CA महेश गोयल बने राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 12:58 PM (IST)

डेस्कः राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के मुख्य संरक्षक लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में दिल्ली 8 सफ़दरजंग लेन पर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता ने CA महेश गोयल को राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है  

उन्होंने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोकसभा सांसद फगन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल इत्यादि का आभार व्यक्त किया है 

CA महेश गोयल की नियुक्ति पर पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज के नेतृत्व मे भारतीय शतरंज महासंघ, नगर व्यापार मण्डल, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी, बार एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा शतरंज एसोसिएशन HCA समेत अनेक सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताई है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी मदन लाल गोयल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अंकित लोहिया व अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे। 

नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री CA महेश गोयल ने कहा कि सभी ट्रेड एसोसिएशन को एक छत के नीचे लाना उद्देश्य है। ट्रेड एसोसिएशन छोटे छोटे टुकड़ों में होने की वजह से अपनी समस्याएँ सरकार तक नहीं पहुँचा पाती। लेकिन राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ केन्द्र व प्रदेश तक सभी ट्रेड एसोसिएशन की समस्याओं को पहुँचाएगी तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को व्यापारियों तक पहुँचाने का काम करेगी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की सभी गतिविधियों को देश के कोने कोने तक पहुंचाया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static