कांवड़ यात्रा से नशे का मुद्दा उठाएंगे नवीन जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 11:54 AM (IST)

रोहतक/पानीपत (दीपक,राजेश) : हरियाणा के सभी राजनीतिक दल जहां नशे के मुद्दे पर एक-दूसरे की घेराबंदी करने में जुटे हैं,वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शनिवार से कांवड़ यात्रा के माध्यम से नशे का मुद्दा उठाने का फैसला किया है जिसके चलते जयहिंद कांवड़ यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे विरुद्ध लामबंद करेंगे। हरियाणा में इस समय युवाओं द्वारा नशे की लत का मुद्दा सबसे गंभीर रूप धारण कर चुका है।

सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल इसे लोकसभा में भी उठा चुकी हैं। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग मिलकर अभियान चलाने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल भी अपने स्तर पर नशे के मुद्दे को उठा रहे हैं। ऐसे में जयहिंद ने शनिवार से कांवड़ यात्रा शुरू की है।

पिछले साल नवीन जयहिंद ने भाईचारा कांवड़ यात्रा के माध्यम से मेरी जाति ङ्क्षहदुस्तानी का संदेश दिया था। जयहिंद ने कहा कि आज प्रदेश के युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं। हरियाणा में जहां दूध-दही का खाना हुआ करता था,वहीं आज युवा सरकार की नाकामी से नशे के आदी हो रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए जयहिंद ने कहा कि यह मुद्दा केवल भाषणों का नहीं,बल्कि धरातल पर जाकर कुछ करने का है। हरियाणा में युवा वर्ग कांवड़ यात्रा से जुड़ा रहता है,इसीलिए कांवड़ यात्रा के माध्यम से नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का फैसला लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static