रादौर में चुनाव प्रचार का ''नवीन'' तरीका, उद्योगपति जिंदल ने मजदूरों के साथ की पल्लेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 10:04 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद चुनावी सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह का प्रयोग कर रहे हैं। इस कड़ी में आज उद्योगपति व कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल चुनाव प्रचार के लिए रादौर अनाज मंडी में पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां मजदूर गेहूं के बोरे ट्रक में लोड कर रहे थे। मजदूरों को गेहूं लोड करते देख नवीन जिंदल ने भी यह प्रयोग करना चाहा। 

PunjabKesari

फिर क्या था उद्योगपति नवीन जिंदल ने एक बोरा कंधे पर उठा लिया और उसे ट्रक तक पहुंचाया। हालांकि बोरे को कंधे पर उठाने लिए जिंदल ने 2 प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बावजदू भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरी बार में बोरे को कंधे पर उठाकर ट्रक में लोड कर दिया। इसके बाद मजदूरों के साथ उन्होंने फोटों खिंचवा कर उनका हौंसला बढ़ाया। जिंदल को मजदूरों के साथ देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर जिंदल के इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की।

PunjabKesari

PunjabKesari

गौरतलब है कि नवीन जिंदल द्वारा ही ऐसे प्रयोग नहीं किए जा रहे हैं। इनसे पहले आप प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने भी कुछ इसी प्रकार का प्रयोग किया। उन्होंने किसानों के साथ गेंहू कटवाया था। लोकसभा के इस चुनावी दंगल में इस प्रकार के प्रयोग करते कई उम्मीदवार दिखाई देंगे, लेकिन देखना होगा की जनता का दिल कौन जीत पाता है। वह उद्योगपति जो मजदूरों के साथ पल्लेदारी करता है या फिर वो उम्मीदवार जो किसानों के साथ गेंहू की कटाई करता है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static