भर्ती घोटाले को लेकर विधानसभा का घेराव कर रहे नवीन जयहिंद को पुलिस ने लिया हिरासत में

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 04:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : नौकरियों में घोटाला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद लगातार खट्टर सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर आज उन्होंने विधानसभा का भी घेराव किया। आज हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र का पहला दिन था।  

नवीन यहां अपने सैंकडो़ं कार्यकर्ताओं के साथ पहंचे थे। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनल की बौछारें की गई। हंगामा ज्यादा होते देख पुलिस ऩे नवीन जयहिंद को हिरासत में ले लिया। 

PunjabKesari
जयहिंद का दावा है कि वह श्रीमद्भागवत गीता, गाय का गोबर और गोमूत्र लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के संरक्षण में ही घोटाला चल रहा है। अब मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस केवल खानापूर्ति कर रही है। अकेले एचसीएस अधिकारी इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी नहीं कर सकते। इसमें सरकार के बड़े लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के 30 लाख युवाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार बिना खर्ची-पर्ची के झूठे दावे कर रही है और लोगों से बड़ी मोटी रकम वसूली जा रही है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और सरकार अपना फीडबैक सिस्टम तैयार करें, ताकि युवा अपनी परेशानी बता सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static