Haryana: आज हो सकता है नायब कैबिनेट का मंत्रिमंडल विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का मंगलवार शाम साढ़े चार बजे विस्तार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल और नये सीएम नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में करनाल के घरौंडा में हिस्सा लेंगे।


इसके बाद चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता इसमें किसी तरह की बाधा नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  आज 6 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कम से कम दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।  



जानकारी के अनुसार, अभय सिंह यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। बडखल विधानसभा से विधायक सीमा तिरखा और कमल गुप्ता या असीम गोयल में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। बीजेपी विधायक संजय सिंह या निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत में से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को मंत्री पद दिया जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static