सर्विस सुरक्षा देने के क्रम में पोर्टल तैयार: नायब सैनी सरकार अब इसके लिए अन्य कदम उठाने में सक्रिय

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 06:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में अस्थायी सेवाएं देने वाले एक लाख 20 हजार कर्मियों को नौकरी सुरक्षा देने के क्रम में कईं कदम उठा चुकी सूबे की नायब सैनी सरकार अब इसके लिए अन्य कदम भी उठाने जा रही है। इस क्रम में पोर्टल तैयार कर लिया गया है, वैसे, सूबे की भाजपा सरकार इन कर्मियों के हित के लिए बड़ा कदम उठा चुकी है। पोर्टल को लेकर होमवर्क पूर्ण हो चुका है। सर्विस सुरक्षा देने के क्रम में पोर्टल तैयार किया गया है, राज्य सरकार 15 अगस्त 2024 में इन अस्थायी कर्मियों के हितों को लेकर विधेयक लेकर आई थी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को लेकर सरकार की ओर से कईं कदम उठाए गए थे, उसके बाद भी कुछ तकनीकी दिक्कतों और पार्ट वन और टू के तहत भर्ती हुए कर्मियों को लेकर प्रक्रिया जारी थी। एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को लेकर सरकार ने पहले ही 58 साल तक सेवानिवृत्ति आयु तक नौकरी को सुरक्षित कर दिया है। अब इस क्रम में पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है, जिस पर सभी का ब्योरा होगा और एक क्लिक पर सारी जानकारी स्क्रीन पर होगी।

गंभीर आरोप पर विभागाध्यक्ष के पास पावर

सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए मंत्रिमंडल पहले ही हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम-2025 को स्वीकृति दे चुका था। किसी तरह के गंभीर आरोपों के हालात में  ग्रुप बी पदों के लिए भ्रष्टाचार और कदाचार से जुड़े मामलों में हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम-2016 के तहत दंडित करने के लिए विभागाध्यक्ष सक्षम के पास में होगा। प्रशासनिक सचिव अपीलीय प्राधिकारी के रूप में कार्य करेगा। ग्रुप सी और डी पदों के लिए विभागाध्यक्ष सक्षम प्राधिकारी होगा। कर्मचारियों को जाब सिक्योरिटी (सेवा की सुरक्षा) प्रदान करने में आ रही सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया है । 

मजदूर संघ ने जताया सरकार का आभार

भारतीय मजदूर संघ ने सीएम को पत्र लिखकर आभार जताया है और  मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा था। सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा करते हुए इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया है। संघ क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अन्य ने कर्मियों का भविष्य सुरक्षित करने पर आभार व्यक्त किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static