हरियाणा CMO में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अरुण गुप्ता को बनाया प्रधान सचिव
punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2024 - 05:00 PM (IST)
हरियाणा डेस्कः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार बनने के एक माह 10 दिन बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टीम से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। उनकी जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। अब 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता सीएम नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव होंगे। साथ ही 2005 बैच के आईएएस अधिकारी साकेत कुमार को अतिरिक्त प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार देर शाम जारी तबादला एवं नियुक्ति आदेशों के अनुसार अग्रवाल अब हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त के अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। मुख्यमंत्री की एक अन्य अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय विभाग के महानिदेशक की भूमिका में स्थानांतरित किया गया है।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशपाल को हरियाणा के मुख्यमंत्री का उप प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, इस साल अक्टूबर में हरियाणा सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IPS Cadre of Haryana: हरियाणा में बढ़ी IPS कैडर की ताकत, 144 से बढ़कर पद अब हुए इतने...अधिसूचना जारी