कुरुक्षेत्र और कश्मीर दोनों ही हमें इतिहास और संस्कृति की पहचान..., Kurukshetra में बोले सीएम सैनी
punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 07:22 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कृष्ण कश्यप संगम समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का भी सानिध्य रहा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम उस सांस्कृतिक धरा का प्रतीक है, जिसने जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोया है, कुरुक्षेत्र और कश्मीर दोनों ही हमें इतिहास और संस्कृति की पहचान से जोड़ते हैं
सीएम सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम कृष्ण कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन धर्म क्षेत्रकुरुक्षेत्र रखा गया है। इस भव्य आध्यात्मिक जागरण में कृष्ण, कश्यप, कर्म, कुरुक्षेत्र और कश्मीर एक साथ आ रहे हैं इसी पवित्र स्थल से गीता की अमृतवाणी पूरे विश्व में एक प्रकाश के रूप में फैल रही है
कुरुक्षेत्र और कश्मीर दोनों ही हमें इतिहास और संस्कृति की पहचान से जोड़ते हैं। धर्म और कर्म की भूमि कुरुक्षेत्र और कश्मीर सदियों पुराने संबंध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाकर अखंड भारत बनाने का किया काम कश्मीर घाटी को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब रेलवे ब्रिज से पूरे देश को जोड़ने का काम भी किया गया। हरियाणा में कश्मीरी हिंदू परिवारों के बेहतर जीवन यापन के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)