लापरवाही ने ली मासूम की जान, पोल गिरने से घायल अंकित की मौत...कर्मचारी व ठेकेदार पर FIR

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 06:23 PM (IST)

जींद: जींद में ढाठरथ गांव के पास बिजली का पोल गिरने से घायल हुए 14 वर्षीय किशोर की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिजली निगम के एक कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में सिंघाना निवासी कुलदीप ने बताया कि 8 जुलाई को वह परिवार के साथ रायचंदवाला गांव में भात भरने गए थे। वापसी के दौरान वह अपने भतीजे रवि के साथ बाइक पर और रिश्तेदार राजेश निवासी फफड़ाना के साथ 14 वर्षीय अंकित दूसरी बाइक पर सवार था। ढाठरथ गांव से आगे खेड़ी के समीप पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ा बिजली का पोल अचानक अंकित पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल अंकित को पहले जींद, फिर करनाल के निजी अस्पतालों व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां 23 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static