Haryana: इस जिले में 1 हजार एकड़ में बनेगी नई IMT, सीएम सैनी ने दी अंतिम मंजूरी

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 04:20 PM (IST)

अम्बाला : न्यू ईयर पर हरियाणा के अम्बाला जिले को बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला में करीब 1000 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने को अंतिम मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और अम्बाला क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आपसी सहमति बनने के बाद आईएमटी परियोजना को हरी झंडी दी गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अब जल्द ही भूमि रजिस्ट्री और आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।

आसपास के लोगों को मिलेगा रोजगार

इस आईएमटी को बनने से अम्बाला और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आईएमटी परियोजना अम्बाला के विकास में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। अम्बाला को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलने से क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static