झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, रोने की आवाज सुन आस-पास के लोगों ने उठाया

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 11:23 AM (IST)

करनाल (के.सी.आर्य): करनाल के बीजना गांव के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्चा ( लड़का) मिला है। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। बच्चे की हालत गम्भीर बताई जा रही है। अस्पताल और ग्रामीणों की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

जानकारी के अनुसाल बच्चा अभी 2 - 3 दिन का बताया जा रहा है। बच्चे को झाड़ियों में रोता देख आस पास के लोगों ने उसे उठाया। इसके बाद एम्बुलेंस को बुलाया और बच्चे को हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। बच्चा अभी नागरिक हॉस्पिटल की नर्सरी में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static