मानवता शर्मसार! करनाल में झाड़ियों में शॉल में लिपटा मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2024 - 03:49 PM (IST)
करनाल : करनाल जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां घरौंडा में रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में लावारिस नवजात मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे देवर-भाभी ने उसे उठाया। वह बच्चे को वहां से सरकारी अस्पताल ले गया। साथ ही मामले की शिकायत पानीपत रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चे का परित्याग करने के लिए था फेंका
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मेन बाजार, कश्यप चौक घरौंडा का रहने वाला है। वह 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े 5 बजे अपनी भाभी पिंकी के साथ बाइक पर गांव गुढा से भूतों वाली फाटक के साथ कच्चे रास्ते से नौखा कॉलोनी जा रहा था। जैसे ही वे कॉलोनी के दूसरी ओर कच्चे रास्ते पर पहुंचे, तो वहां उसने अपनी भाभी को उतार दिया। इसी दौरान दोनों को एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वे रेलवे लाइनों के पास पहुंचे, तो देखा कि नवजात शिशु (लड़का ) झाड़ियों में शॉल में लिपटा हुआ था। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। उसका वजन 2 किलो 190 ग्राम है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बड़ा खुलासा: करनाल में फर्जी गनर और लग्जरी गाड़ी के साथ ठग गिरफ्तार, ओडिशा से हरियाणा तक फैला था जाल