नवनियुक्त मंत्री कमल गुप्ता और देवेन्द्र बबली को मिले ये विभाग, देखें नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने कल अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए दो नए मंत्रियों को शामिल कर लिया है। एक पद जजपा के विधायक देवेन्द्र बबली को मिला है, वहीं दूसरा मंत्री पद भाजपा विधायक कमल गुप्ता को सौंपा गया है। दोनों ही मंत्रियों ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मौजदूगी में शपथ ग्रहण की है। इसी के सात आज इन्हें विभाग भी सौंप दिए गए है। जानकारी के अनुसार कमल गुप्ता को अबर्न लोकल बॉडी डिपार्टमेंट विभाग और देवेंद्र बबली को पंचायत एवं डेवलपमेंट विभाग मिला है । इस संबंध में नोटिफिकेशन कुछ ही समय में जारी कर दी जाएगी। 
 PunjabKesari

गौर रहे कि इन दोनों मंत्रियों को मिलाकर अब हरियाणा कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा के मनोहर लाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा जजपा के अनूप धानक मंत्री बने हैं। भाजपा के अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा को मंत्री की कुर्सी पर हैं। वहीं निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद पर हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static