नव विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, फरवरी माह में हुई थी शादी
punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 02:22 PM (IST)

पलवल (ब्यूरो) : जिले के एक गांव में नव विवाहिता ने अपने ही ससुर पर चाकू की नौक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि नव विवाहिता ने पुलिस को गी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी फरवरी माह में हुई। जिसके कुछ दिन बाद जब वह घर पर अकेली थी तभी उसके ससुर ने चाकू उसकी गर्दन पर लगा दिया और दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब भी मौका मिलता वह उसके साथ दुष्कर्म करता।
पीड़िता ने जब अस बारे में अपने पति को बताया तो वह उसके उसके माइके छोड़कर चला गया। पीड़िता का कहना है कि उसने डर के कारण अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया, लेकिन जब कई माब तक उसका पति लेने नहीं आया तो परिजन ससुराल जाने का दबाब बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पूरा मामला अपने मायके वालों बता दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
