नहर में मिला नवविवाहिता का शव, 4 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 03:37 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर की पश्चिम यमुना नहर में नवविवाहिता का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। 

जांच में पता चला कि महिला बूडिया निवासी की है और चार महीने पहले पानीपत में शादी हुई थी। महिला अपने घर यमुनानगर में कुछ दिन के लिए रहने आई थी। लेकिन इस बीच महिला का शव नहर में मिला। फिल्हाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static