NHM कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 10:40 AM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): प्रदेशभर में NHM कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, आज 5वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दे रखी है कि जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी। हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। जब से कर्मियों ने हड़ताल जारी की है स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो चुकी है, जिसके चलते प्रदेश की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अब देखना होगा कि सरकार द्वारा प्रदेश की जनता की परेशानी को देखते हुए क्या कदम उठाया जाता है।

 वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में NHM प्रदेशाध्यक्ष रिहाज रजा उतरे हैं, जो आज रेवाड़ी की धरती से सरकार के खिलाफ गरजेंगे और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग को पूरा करने की मांग करेंगे। वहीं आज रिहान रजा सहित 5 कर्मचारी विरोध स्वरूप मुंडन के साथ क्रमिक भूख हड़ताल शुरु करेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static