NHM कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 08:27 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : ग्रेड पे खत्म करने व अन्य सुविधाओं पर अंकुश लगाने के आरोप लगाकर एनएचएम कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हुए और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। रोहतक के हुडा सिटी पार्क में एनएचएम कर्मचारियों ने बैठक की और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अपना फैसला वापस लें अन्यथा एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

दरअसल एनएचएम कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनको दी जाने वाली सुविधा व ग्रेड पे को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जो उन्हें ना गवारा है। एनएचएम कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष रेहान ने बताया कि सरकार और उच्च अधिकारी उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया था लेकिन सरकार उन्हीं का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनका शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static