कांग्रेस ज्वाइन करते ही निर्मल सिंह ने दिखाया पहला ''सियासी ट्रेलर'', यहां से ठोकी दावेदारी...भाजपा की उड़ाई नींद

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2024 - 03:19 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): उत्तरी हरियाणा में बड़ा राजनीतिक रसूख रखने वाले चौधरी निर्मल सिंह ने अंबाला में एक बैठक से अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। अगामी चुनाव में भाजपा और विज का गढ़ माने जाने वाले अंबाला में चौधरी निर्मल एक कड़े प्रतिद्वंदिता पेश करेंगे। 5 जनवरी में काग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ज्वाइनिंक बाद सीधा अंबाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कांग्रेस में घर वापसी के बाद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह शहर की अनाज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अगामी चुनाव की रणनीति बनाई। वहीं निर्मल सिंह ने शहर के विधायक असीम गोयल के एक बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

अगामी चुनाव में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गईं हैं। ऐसे में इस समय उत्तरी हरियाणा में कांग्रेस के इक्के माने जाने निर्मल सिंह कैसे पीछे रह सकते थे। वैसे भी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को लेकर कोई कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी छोड़ चौधरी निर्मल सिंह की घर वापसी के बाद हरियाणा में कांग्रेस तेजी से सक्रिय होती नजर आ रही है। अब चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसको लेकर आज अंबाला शहर के अनाज मंडी में चौधरी निर्मल सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

PunjabKesari

शहर में निर्मल सिंह ने अपना पहला ही कार्यक्रम करके अपनी दावेदारी अंबाला शहर की विधानसभा सीट पर मजबूती से प्रकट कर दी है। चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। लोगों से मिलने का सिलसिला भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। आम जनता के विचार जानने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें समय-समय पर रिफ्रेश किया जाता रहता है। शहर के विधायक असीम गोयल के एक बयान कि राजनीतिक कद के लिए कांग्रेस में वापसी की है। इस पर भी चौधरी निर्मल सिंह ने पलटवार भी किया। उन्होंने कहा हम जब कोई फैसला करते हैं तो उसका क्या प्रभाव होगा वह लोग ही बता सकते हैं, असीम गोयल नहीं।

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की कांग्रेस में वापसी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि निर्मल सिंह कैंट विधानसभा में ही एक्टिव रहेंगे या शहर विधानसभा में भी अपनी प्रबल दावेदारी रखेंगे। शहर में आज हुए कार्यक्रम से जहां निर्मल सिंह ने अपनी ताकत दिखा दी, वहीं शहर सीट के समीकरण भी बदल कर रख दिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static