NIT कुरुक्षेत्र में हड़कंप : मंत्रालय टीम के दौरे के अगले दिन जॉइंट रजिस्ट्रार पर गिरी गाज...किए गए सस्पेंड

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:07 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) चार छात्रों की आत्महत्या के बाद आज NIT जॉइंट रजिस्टार को सस्पेंड कर दिया गया है। 

बता दें कि इस मामले में संस्थान के जॉइंट रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन सामंत्रे को सस्पेंड कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के दौरे के ठीक अगले दिन हुई है। हालांकि सस्पेंशन की वजह साफ नहीं की गई है।

 मंत्रालय के आदेश के बाद अगले ही दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को कार्यकारी डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रो. विनोद मित्तल को नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। अब आज NIT के जॉइंट रजिस्ट्रार को सस्पेंड किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static