छात्रा आत्महत्या मामलाः केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने NIT कुरुक्षेत्र का किया दौरा

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:48 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डा. विनीत जोशी ने शुक्रवार को नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (एन.आई.टी.) कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीते दिनों हुई घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही जिला प्रशासन तथा संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की।

केंद्रीय सचिव डा. जोशी ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से जांच के लिए आए हैं। यहां स्टूडेंट्स और टीचर्स से बातचीत की जा रही है। अभी हॉस्टल की जांच करेंगे। टीचर और स्टूडेंट्स के अपने-अपने इश्यू हैं। उनके इश्यू को जानने की कोशिश कर रहे हैं। विजिट के दौरान कई तरह के सुझाव आए हैं। स्टूडेंट्स, संस्थान और लोकल प्रशासन ने भी अपने सुझाव रखे हैं। उन सुझाव पर फाइनल चर्चा होना बकाया है।

उधर नैशनल असैसमैंट एंड एक्रेडिटेशन काऊंसिल चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे की अगुवाई में टीम अधूरे फैक्ट और तथ्य की जानकारी ली। टीम संस्थान में हुई भर्ती, प्रमोशन, शिकायतें, रैंकिंग में आई गिरावट और वैकेंट पोस्ट को लेकर जांच कर रही है। डायरैक्टर पर अपने होम स्टेट तेलंगाना से ज्यादा स्टाफ भर्ती का आरोप भी है। इस घटनाक्रम की शुरूआत 29 मार्च को हुई, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से संस्थान कुरुक्षेत्र के डायरैक्टर प्रो. बी.वी. रमना रैड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी। इस महीने 7 अप्रैल को टीम ने जांच के लिए संस्थान की पहली विजिट की थी।

प्रशासन ने एग्जाम का नया शैड्यूल किया जारी

उधर जांच और स्टूडेंट्स की छुट्टियों के बीच प्रशासन ने एग्जाम का नया शैड्यूल जारी कर दिया है। 15 मई से कुरुक्षेत्र में एग्जाम शुरू होंगे। हालांकि पहले री- अपीयर और उसी के बीच बी. टैक. लास्ट ईयर की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static