गैस चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! वीडियो वायरल होते ही विभाग का कड़ा एक्शन; 7 पर FIR, होगी 7 साल की जेल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:35 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों के खिलाफ अब FIR दर्ज होनी शुरू हो गई है। फ़रीदाबाद में एक LPG सिलेंडर से दूसरे LPG सिलेंडर में गैस कटिंग करने की कुछ वीडियो वायरल होने के बाद जिला खाद आपूर्ति विभाग अब कड़े एक्शन मोड में है । इस मामले में जिला खाद आपूर्ति विभाग की अधिकारी कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में गैस की कटिंग करने वाले एलपीजी सिक्का गैस एजेंसी के सप्लायर और चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा था।  ऐसे एक और वीडियो आज वायरल हो रहा है जो पर्वतीय कॉलोनी इलाके का है सभी की जांच की जा रही है । 

जांच के बाद सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया की गैस की कालाबाजारी जमाखोरी और गैस कटिंग करने के अभी तक कुल ऐसे सात मामलों में उनके विभाग की तरफ से FIR दर्ज कराई गई है। कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की उनके विभाग एक्शन मोड में काम कर रहा है । इसलिए उनकी तरफ से कड़ी सख्त चेतावनी है कि यदि शहर में गैस की कालाबाजारी, गैस की जमाखोरी और कोई भी कटिंग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ न केवल FIR दर्ज कराई जाएगी बल्कि जुर्माने के साथ-साथ उसे 7 साल की जेल भुगतनी पड़ेगी।


  इस मौके पर जिला खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी कविता सिंह परिहार ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर को लेकर थोड़ी दिक्कत चल रही है लेकिन सरकार की तरफ से स्कूल कॉलेज अस्पताल को सिलेंडर महिया कराए जा रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत के चलते लोग घरेलू सिलेंडर भरवाने के लिए बेवजह ही परेशान हो रहे हैं और लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं जबकि घरेलू सिलेंडर को लेकर कोई दिक्कत नहीं है उपभोक्ता की बुकिंग करने के पश्चात 5 दिन के अंदर उपभोक्ता के घर सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा पहुंचा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि आपदा के इस मौके पर अवसर खोज कर गैस की कालाबाजारी जमाखोरी और कटिंग करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है उनके विभाग की टीम 24 घंटे मस्टर्ड है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है अभी तक उनके विभाग की तरफ से साथ ऐसे लोगों को चिन्हित कर फिर दर्ज कराई गई है और 26 सिलेंडर जप्त किए गए है।

 वही खाद आपूर्ति विभाग की अधिकारी कविता सिंह परिहार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें गैस कटिंग की जा रही थी जो जांच पर पाया गया कि वह सप्लायर और चालक सिक्का गैस एजेंसी के थे जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर दी गई है वहीं कुछ अन्य वीडियो वायरल हो रही है जिनकी जांच की जा रही है जांच के पश्चात उनके खिलाफ भी उचित कानून कार्रवाई कराई जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static