चुनाव में नहीं बचा ज्यादा समय, सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी-जेजेपी कर रही काम: डिप्टी सीएम

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 10:40 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): शहर के खरखोदा में स्थित नई अनाज मंडी में जननायक जनता पार्टी के नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला पहुंचे। जननायक जनता पार्टी की तरफ से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था। वहीं इस रैली के दौरान संगठन को मजबूत करने का मंत्र दुष्यंत सिंह चौटाला की तरफ से दिया गया। वहीं गठबंधन पर लगातार आ रही बयानबाजी पर बोलते हुए उन्होंने एक बार फिर कहा है कि सभी विधानसभा सीटों पर जेजेपी और बीजेपी पार्टी अलग अलग काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेगी। वहीं फिलहाल अभी चुनाव के लिए बहुत ज्यादा समय है। कोई और बात पर विचार करने का अब कुछ नहीं सोचा गया है। 

PunjabKesari

डिप्टी सीएम ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र

   

सोनीपत के खरखोदा जननायक जनता पार्टी की तरफ से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। वहीं विजय संकल्प रैली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आगामी चुनाव को लेकर जनता पार्टी की तरफ से इस रैली का आयोजन किया गया था। वह संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारियों को मूल मंत्र भी दुष्यंत चौटाला की तरफ से दिया गया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए कहा कि जब से नए जिलाध्यक्ष व संगठन का विस्तार हुआ है। तब से पार्टी प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। पिछले साल से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अबकी बार पार्टी को खरखौदा से मजबूती देने का काम किया है। 50% हिस्सेदारी हमने पंचायतों में महिलाओं को देने का काम किया है। आज हरियाणा में महिलाओं का विश्वास और आत्मसम्मान जननायक जनता पार्टी बढ़ाया है।

 

हरियाणा में दिन-प्रतिदिन नए उद्योग हरियाणा में आ रहे: डिप्टी सीएम

 

दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हरियाणा 34 हजार करोड़ का निवेश सेक्टर में आया है। दिन प्रतिदिन नए उद्योग हरियाणा में आ रहे हैं। 20 दिन पहले जिंदल स्टील की एक फाइल हमारे पास आई। जिसमें इस पर लगाने की सरकार की परमिशन मांग रहे हैं।भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो रोज अपने राज में प्राइवेट सेक्टरों में लाकर उन्हें भगाने का काम करते थे। आज तक उसका जवाब दे नहीं दे पा रहे। क्योंकि हीरो और मारुति पर लाठीचार्ज कर उन्हें यहां से भगाने का काम बंद क्यों किया था।

 

वहीं प्रदेश में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन की सरकार चल रही है, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों ही पार्टी के नेताओं एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। दुष्यंत सिंह चौटाला से भी जब गठबंधन पर सवाल किया गया तो उन्होंने भी कहा कि अभी चुनाव में बहुत ज्यादा समय है और किसी और बात पर विचार करने का कोई उचित समय अभी नहीं है।  हालांकि चौटाला एक बात जरूर कही की पेंशन का वादा उन्होंने 5100 किया था, लेकिन इस बार 700 रुपए ही बढ़ी है और इसकी टिस आज भी है। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि हर विधानसभा पर जेजेपी और बीजेपी पार्टी अलग अलग काम कर रहे हैं और आगे भी करती रहेगी।  

                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static