कांग्रेस को ही नहीं भाजपा को भी अपने विधायकों के टूटने का खतरा!

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 10:16 AM (IST)

गुडग़ांव (गौरव) : मध्य प्रदेश के घटनाक्रम ने देश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। जहां मध्य प्रदेश कमलनाथ कांग्रेस की सरकार पर संकट गहराता जा रहा है, वहीं अब भाजपा को भी अपने विधायकों के टूटने का खतरा नजर आने लगा है, लिहाजा भाजपा ने भी सतर्कता बरतते हुए अपने सभी 106 विधायकों को गुडग़ांव के आर.टी.सी. रिजॉर्ट में एक साथ ठहराया हुआ है। इन सभी विधायकों से किसी भी बाहरी लोगों से मिलने-जुलने या बात करने पर पाबंदी भी लगाई गई है। 

सूत्र बताते हैं कि सभी विधायकों की देखरेख भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और अपने साथ 20 से अधिक विधायकों को तोड़कर भाजपा में शामिल कराने की खबर के बाद भी लगातार कमलनाथ गुट की ओर से मीडिया में यह बयान दिए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को कोई दिक्कत नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static