Haryana में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग!

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 09:11 AM (IST)

रोहतक, महम(दीपक/ कपिल शर्मा): हरियाणा के रोहतक जिले के महम से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ बीती देर रात कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के चुनावी कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कार्यालय पर करीब 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियां सीधे ऑफिस के लोहे के शटर को चीरती हुई पार हो गईं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त कार्यालय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं। हमलावरों की पहचान के लिए कार्यालय और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static