Haryana: अब महीने के दूसरे-चौथे शनिवार लगेगा Anil Vij का जनता दरबार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। वहीं जनता दरबार अब हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लगाया जाएगा जिसमें गृह मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। जनता दरबार में केवल दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा। 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static