हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, ऐसे करें बचाव...

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 08:24 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में शरीर को झुलसा देनी वाली गर्मी शुरू हो गई है। 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे घर में रहने की सलाह दी है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 16 मई से 4 दिनों तक हीट वेव तक का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण हरियाणा के सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। हालांकि अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी, यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 तक पहुंचने के आसार हैं। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी, जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। 

PunjabKesari

मौसम विभाग की ओर से दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में ज्यादा हालात खराब हो रहे हैं। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से उपर पहुंच गया है। हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है।


ऐसे करें बचाव 

  • खूब पानी पिएं और अल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें।
  • अत्यधिक गर्मी के दौरान घर के अंदर रहें। यदि आपको बाहर जाना है, तो हल्के, हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें और अपने सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढकें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें।
  • चरम गर्मी के घंटों के दौरान बाहरी गतिविधियों और व्यायाम को स्थगित कर दें।
     

    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static