अब 3 घंटे का होगा रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर, अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन मंजूर

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 11:13 AM (IST)

रेवाड़ी : वंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क मिलेगा।अब वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीने रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static