Nuh Bus Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मौके पर मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 04:39 PM (IST)

नूंह (अनिल मोहनिया) : दिल्ली-मुंबई हाईवे पर शनिवार दोपहर चितौड़ा गांव के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह से सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एनएचआई कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि चितौड़ा गांव के समीप दिल्ली-मुंबई हाईवे पर जयपुर से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।उन्होंने बताया कि हादसे में करीब छह से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस के पलटने से उसका एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से सीधा कर रेस्ट एरिया में ले जाया जा रहा है, ताकि हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक संतुलन खो बैठी, जिससे वह सड़क पर पलट गई। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static