Nuh : नाबालिगा से की थी दरिंदगी, आरोपी को अब भुगतनी होगी 20 साल की जेल...

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:45 PM (IST)

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में नाबालिगा से दुष्कर्म का मामले सामने आया था। इस मामले में ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन की अदालत ने नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

इतना ही नहीं अदालत ने आरोपी को 35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन पीड़ित नाबालिगा पड़ोस में रह रही अपनी भाभी के पास सो रही थी। रात्रि करीब 11 बजे उसकी भाभी घर से बाहर गई हुई थी, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया और नाबालिगा से दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। अगले दिन पीड़िता ने सारी बातें अपनी मां को बताई। 

बाद में आरोपी को सितम्बर 2023 के मामले में दोषी करार दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान करीब 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लगभग 3 वर्षों तक चली सुनवाई में नूंह पुलिस की मजबूती पैरवी की तथा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के दोषी ठहराया गया।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static