अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से युवक ने की बदसलूकी

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 09:02 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना के सिविल अस्पताल में बीती रात लेबर रूम के नर्सिंग ड्यूटी रूम में घुसकर एक युवक द्वारा मौजूद नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा हमला करने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


जानकारी के अनुसार, देर रात लेबर रूम में ड्यूटी कर रही नर्सिंग स्टाफ अपने कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक चुपके से नर्सिंग ड्यूटी रूम में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से अस्पताल परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। कमरे में घुसने के बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और स्टाफ के साथ गलत हरकतें करने की कोशिश की।
 

घटना से घबराए नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत शोर मचाया। अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर रहती है, जिससे महिला स्टाफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। मामले में सोहना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static