ड्यूटी से लौट रहे कंपनी कर्मी से दो युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 10:39 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव बिनौला में स्थित कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक कर्मचारी के साथ दो अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने और पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना मानेसर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, खेड़की माजरा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड बिनौला में नौकरी करते हैं। 27 जुलाई की शाम ड्यूटी के बाद आईएमटी चौक मानेसर पर अपने भाई का इंतजार कर रहे थे। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और बिनौला में काम करने की बात पूछकर अचानक उन पर हमला कर दिया। एक युवक ने थप्पड़ मारकर रवि को जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

घायल रवि का इलाज निजी अस्पताल मानेसर में चल रहा है। शुरुआत में पीड़ित ने किसी परिचित पर शक जताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई। 31 जुलाई को अस्पताल में दर्ज कराए गए दोबारा बयानों और डॉक्टर की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर जांच अधिकारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static