10 जिलों में चलाया जाएगा पोषण अभियान

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा में पोषण अभियान के दूसरे चरण में 10 जिलों नामत: भिवानी, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर को कवर किया जाएगा। इस अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश के नूंह एवं पानीपत जिलों का चयन किया गया था। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश में कुपोषण को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च, 2018 को कुपोषण अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान को सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा। तीसरे चरण में प्रदेश के शेष जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static