हरियाणा में पांव पसार रहा ओमिक्रॉन: आज रिकॉर्ड 26 नए मामले, 5736 कोरोना पॉजिटिव, 5 मौतें, पढि़ए रिपोर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 08:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना की तीसरी लहर में आज हरियाणा में कोरोना वायरस के साथ ओमिक्रॉन के मामलों में भी रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। आज पूरे प्रदेश कोरोना के रिकार्ड तोड़ 5736 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 26 नए मामले ओमिक्रॉन के मिले हैं। दुखद खबर यह है कि आज 5 मरीजों की मौत में रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। इन मौतों में दो अंबाला जिले में हुई हैं, वहीं गुरुग्राम, करनाल व यमुनानगर में एक-एक मौतें हुई हैं। 

हरियाणा का रिकवरी रेट 95.93 प्रतिशत
राहत है कि आज कोरोना से ठीक होने वाले मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज हरियाणा में 1552 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हरियाणा का रिकवरी रेट 95.93 प्रतिशत है, यानि की 100 कोरोना मरीजों में 96 मरीज ठीक हुए हैं। आज के दिन हरियाणा में पॉजिटिवटी रेट 14.90 प्रतिशत रहा, मतलब 100 में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक का पॉजिटिविटी रेट 5.34 प्रतिशत है।

पहले दिन 11405 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
केन्द्र की तर्ज पर हरियाणा में आज से बूस्टर डोज का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के पहले दिन हरियाणा में कुल 11405 ने बूस्टर डोज लगवाई है। वहीं अब तक पूरे हरियाणा में पहली व दूसरी डोज मिलाकर कुल 37054536 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। कोरोना के सक्रिय मामले के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 22477 मामले अब भी सक्रिय हैं। इसके अलावा कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों में 17527 लोग होम आईसोलेशन में हैं।

हरियाणा में इन जिलों में ज्यादा प्रभावी है कोरोना
तीसरी लहर में कोरोना वायरस हरियाणा के हर कोने में पहुंच चुका है। लेकिन प्रदेश के 22 जिलों में से 8 जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत,  करनाल, पानीपत, अंबाला, पंचकूला व रोहतक हैं। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। 

देखिए जिलेनुसार रिपोर्ट-
PunjabKesari, Haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static