अराजकता फैलाने पर उतारू है इनैलो: जवाहर यादव

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 11:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी):हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने इनैलो के मध्यप्रदेश जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि कंडेला में किसानों के हत्यारे अब मध्य प्रदेश चले है। उन्होंने कहा कि इनैलो नेताओं को पहले से प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए। यादव ने कहा कि एस.वाई.एल. के नाम पर हरियाणा में 50 साल से राजनीति हो रही है। राज्य के लोगों ने सभी दलों को मौके देकर देख लिए। लेकिन उन दलों ने इस नहर के नाम पर अपनी सत्ता के दौरान क्या किया, यह सब जानते हैं।

यादव ने कहा कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद नहर के मामले में सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक फैसला आया है, जो न्यायसंगत है और हरियाणा के पक्ष में है। लेकिन इस फैसले ने हरियाणा के विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है। उन्हें लगता है कि चुनाव दर चुनाव लोगों को बरगलाने और बहकाने का यह मुद्दा उनके हाथ से निकलने वाला है। जहां कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है, वहीं इनेलो ने तो इसे लोगों को भड़काने और अराजक माहौल पैदा करने पर उतारू है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static