किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर महापंचायत कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 04:34 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में किसान आन्दोलन के एक साल पूरे होने पर किसान एकजुट हुए। इस दौरान महापंचायत कर आन्दोलन में जान गंवाने किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किए। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती,तब तक उनका आन्दोलन किसी न किसी रूप में जारी रहेगा।

बता दें कि किसान आन्दोलन के एक साल पूरे हो गए है। वह तीन कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले साल वह 11 नवंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं को छोड़कर वापस लौटे थे। वहीं आज सोनीपत राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के मुख्य गेट पर हजारों की संख्या में आज किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो गए है। वह 26 नवंबर 2020 को प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे थे। तब सरकार ने उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर ही रोक दिया था और 26 नवंबर 2020 से लेकर 11 नवंबर 2021 तक किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर ही उनका आंदोलन चला था। इस आन्दोलन में हजारों किसाने ने अपनी जान गवाई थी। आज उनके शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। किसान सरकार पर आरोप लगा रहे है कि केवल 3 कृषि कानूनों को लिया गया था, लेकिन अन्य मांगे जैसे कि एमएसपी गारंटी कानून, लखीमपुर खीरी का कांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से बर्खास्त करना, इन सभी मांगों को आन्दोलन से जुड़े हुए नजर आए।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static