केरल की तर्ज पर हरियाणा में पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा, बनाई जाएगी होम स्टे पॉलिसी

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 05:44 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): प्रदेश सरकार हरियाणा में पर्यटन को केरल की तर्ज पर बढ़ावा दिए जाने पर काम कर रही है। इस बारे में हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि केरल की तर्ज पर होम स्टे पॉलिसी बनाई जाएगी। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से हथनीकुंड बैराज पर 12 करोड़ की लागत से थीम पार्क बनाया जाएगा, जिसमें इवेंट्स भी होंगे और मोरनी को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। 

पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए अभी केरल में दौरा किया गया था वहां से कुछ जानकारी मिली। हम पहले भी इस दिशा में काम कर रहे हैं और होमस्टे पॉलिसी लेकर आ रहे हैं। आज देश विदेश की हरियाणा में काफी रूचि है। अब हथिनी कुंड बैराज पर 12 करोड़ की लागत से थीम पार्क बनाया जाएगा, इस पर विचार चल रहा है और इसी साल काम शुरू कर देंगे। ऐसे ही मोरनी हिल्स में काम शुरू किया गया है। अभी उसके नियम बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद पूरे प्रदेश से पर्यटक वहां पर आएंगे। इसी प्रकार से जो भी ऐतिहासिक स्थान है उन्हें भी पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static