''छात्रों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ?'' NEET मुद्दे पर भूपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार को घेरा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 03:27 PM (IST)
हरियाणा डेस्क (कमल कंसल) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी एक शहर या वर्ग का नहीं पूरे देश का है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा सिस्टम में सुधार करना होगा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर बल प्रयोग किसके आदेश पर किया गया। जब राहुल गांधी युवाओं की आवाज उठाने गए तो उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। प्रदर्शन करने का अधिकार हर किसी का है। यह क्या बिहेवियर है। देश का जब LOP इस प्रकार से जाने को मजबूर है तो देश की क्या हाल होगी । इनसे पूरा युवा वर्ग परेशान है भविष्य अंधकार में है। धर्मेंद्र प्रधान को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था।
बीजेपी के प्रदर्शन पर बोले भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है। गलती सरकार की और खिसयानी बिल्ली की तरह भाजपा वाले ही अब प्रदर्शन कर रहे हैं हरियाणा में भी भाजपा प्रदर्शन कर रही है लेकिन पहले वह यह बताएं कि जो भी हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन है।
धर्मेंद्र प्रधान के राजनीति कारण वाले ट्वीट पर हुड्डा ने कहा कि यह मांग सबसे पहले राहुल गांधी ने उठाई थी, और यह समर्थन युवाओं की तरफ से मिल रहा है। आज पूरा विपक्ष शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसानों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं हो सकता। किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी की बात की थी आज तक उस पर चर्चा नहीं हुई। 2014 से अब तक खेती में लागत बढ़ रही है और किसान घाटे में जा रहे हैं।