थार चलाकर एक्सीडेंट करने वाला आरा चालक गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 09:26 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर को एक थार गाड़ी को तेज गति से चलाकर गाड़ी में टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घामडोज टोल के पास पीछे से एक काले रंग की थार गाड़ी ने शिकायतकर्ता की कार (फिगो) को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी गाड़ी चार बार पलटी खा गई और इसके सिर व हिस्से कंधे में चोट आई। वहां पर उपस्थित लोगों ने उसको कार से बाहर निकाला था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए थार चालाक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। भोंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्सीडेंट करने वाले थार चालक को गत रविवार को अलीपुर, गुरुग्राम से काबू कर जांच में शामिल किया गया। आरोपी की पहचान भरत (39) निवासी अलीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 2 दिसंबर की दोपहर को वह अपने भाई की थार गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम को तरफ जा रहा था। घामडोज टोल के पास इसकी गाड़ी के आगे शिकायतकर्ता की गाड़ी चल रही थी। इसकी गाड़ी की गति ज्यादा होने के कारण इसकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ था।