हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में की लूट, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:02 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): गांव खांडसा में ज्वेलरी शॉप पर हथियार बंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-10 ने दो आरोपियों को रायबरेली उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान ललित कुमार ( उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव परसादेपुर, जिला रायबरेली (उत्तर-प्रदेश) व 2. अमन (उम्र-19 वर्ष) निवासी सरायडुला जगतपुर, जिला रायबरेली (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उपरोक्त आरोपी ललित व अमन गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में काम करते है व आरोपी ललित व उपरोक्त आरोपी विकास ने उपरोक्त लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी विकास अलीगढ़, उत्तर-प्रदेश से 45 हजार रुपए में अवैध पिस्टल खरीदकर लाया था। योजनानुसार उन्होंने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। 

 

पुलिस ने केस में अब तक आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल बरामद की है तथा केस में अब तक आरोपी विकास, ललित व अमन सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमन व ललित को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा और इनसे गहनता से पूछताछ करते हुए बरामदगी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

 

आपको बता दें कि गांव खांडसा में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि इसने गांव खांडसा में ज्वेलर्स की दुकान कर रखी है। 14 फरवरी को समय दोपहर करीब 2.30 बजे बजे 3 व्यक्ति इसकी दुकान पर आए, जिनमें से एक व्यक्ति ने हाथ में लिए हुए पिस्टल को दिखाकर इसको धमकाते हुए कहा कि साइड में खड़ा हो जा नहीं जान से मार देंगे, फिर दूसरे व्यक्ति ने हाथ में ली हुई रोड इसके मारने की कोशिश की व इससे पिस्टल के दम पर अलमारी खुलवाई और अलमारी से 5 किलो चांदी व 35 हजार रुपये की नकदी लेकर दुकान का शटर बंद करके भागने लगे, तभी इसने एक व्यक्ति को भागते हुए काबू कर लिया व बाकी 2 व्यक्ति भाग गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static