शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, ऐप पर दोस्ती कर दिया वारदात का अंजाम
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:24 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर-50 थाना एरिया में शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया ऐप हिंज के जरिए दोस्ती कर वारदात को अंजाम दिया था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, एक युवती ने 26 मई को सेक्टर-50 थाना में शिकायत दी थी। जिसमें युवती ने बताया कि उसकी पहचान हिंज ऐप पर गौरव नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस टीम ने कुछ ही घंटे के दरमियान आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पंचकूला निवासी गौरव के रूप में हुई। जो हाल में सेक्टर-46 गुरुग्राम में रह रहा है और गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।