शुरू हुआ अॉपरेशन दुर्गा, एक ओर लगी मजनुओं की क्लास तो दूसरी ओर लड़कियों के भी काटे चालान

punjabkesari.in Monday, May 01, 2017 - 04:22 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अॉपरेशन दुर्गा एक बार फिर नए अंदाज में शुरू हुआ। महिला थाना प्रभारी दलीप कौर ने पुराने बस अड्डे से इसकी शुरुआत की और पुराने बस अड्डे पर एक सड़क छाप मजनू की खबर ली।
PunjabKesari
दरअसल ये व्यक्ति अपने मोबाइल में लड़कियों के फोटो उतार रहा था।  इसके पश्चात महिला थाना प्रभारी लड़कियों के डी.एन. कॉलेज पहुंची, वहां भी उनका  अभियान जारी रहा। उन्होंने निकट भविष्य में भी ये अभियान जारी रहने की बात कही। 
PunjabKesari
अंबाला (कमलप्रीत)- अंबाला में भी ऑपरेशन दुर्गा शुरू हो गया है। पुलिस ने मंनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन्हें देखकर लड़के बाइक छोड़ कर भाग गए। इतना ही नहीं मुंह पर रुमाल बांधकर जा रही लड़कियों के भी चालान किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static