बेरोजगारी के मुद्दे पर तथ्यों से बात करे विपक्ष, फर्जी सर्वे से गुमराह कर रहे: मनोहर लाल

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 07:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने को लेकर कड़ा रूख अपना लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दस लाख युवाओं के बेरोजगार होने का दावा करते हुए कहा है कि एक फर्जी सर्वे के माध्यम से गलत आंकड़े देने वाली एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कानूनी विशेषज्ञों से राय मांग ली गई है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक मैगजीन के फर्जी सर्वे के आधार पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश में 65 लाख 78 हजार 311 लोगों ने खुद को परिवार पहचान पत्र के साथ पंजीकृत कर लिया है। राज्य की जनसंख्या करीब दो करोड़ 58 लाख है। जिसमें 18 से 58 वर्ष आयु के करीब एक करोड़ 72 लाख 96 हजार लोग हंै। इसके अलावा करीब 18 लाख बच्चे तथा 12 लाख 56 हजार किसान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से कुल 10 लाख 59 हजार 530 युवाओं ने खुद को बेरोजगार घोषित किया है। यह विशेष आयु वर्ग के आधार पर 6.1 प्रतिशत तथा कुल जनसंख्या के आधार पर 4.1 प्रतिशत बनता है। एक मैगजीन कंपनी द्वारा जारी की जा रही सर्वे रिपोर्ट में 34 प्रतिशत बेरोजगारी की बात तथ्यों से परे व झूठ है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी राजनीतिक दलों को गलत प्रचार करने की बजाए तथ्यों के आधार पर बातचीत करने की सलाह देते हुए कहा कि सीएमआई के आंकड़े देश से भी अलग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी को लेकर गलत सर्वे रिपोर्ट जारी करने वाली कंपनी के बारे में कानूनी राय मांग ली गई है। बहुत जल्द इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी फर्जी सर्वे तो कभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को गुमराह करके कांग्रेस प्रदेश का माहौल बिगाडऩे का काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास निगम के माध्यम से ही कर्मचारियों की आउटसोॄसग भर्ती की जाएगी। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static