हिसार के कृषि विश्वविद्यालय में प्रेस कांफ्रेंस व प्रदर्शनी आयोजित

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 09:58 AM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने पर हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के साथ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर केपी सिंह की अध्यक्ष रहे। कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से यह कार्यक्रम मीडिया की बात सुनने के लिए आयोजित किया गया।

PunjabKesari

कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर केपी सिंह ने कहा कि, हरियाणा के 50 वर्ष होने पर सरकार ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। तथा प्रेस ने वे सभी कार्यक्रम कवरेज किए,इसमें हमारे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया दोनों का बराबर साथ रहा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि, सब की बात मीडिया दिखाता है तो हमने भी मीडिया के बारे में सोचा। हरियाणा के 50 वर्षों में उपलब्धियों व अनुप​लब्ध्यिों को गिना जाएगा और उसका क्या प्रोस्पेक्टस जानने के लिए हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static