ओवरलोडिंग पड़ी भारी! पानीपत में हाईटेंशन तार को छूते ही जला ट्रक, आग की लपटें देख सहमे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 05:03 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बरसत रोड स्थित नूर वाला क्षेत्र में रुई से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक में ओवरलोड माल होने के कारण ऊपर से गुजर रही तारो के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके कारण ट्रक में आग लग गई। वहीं आग से उठती लपटों को देख लोग सहम गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होते ही ट्रक में भरी रुई में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। मामले की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वहीं आगलगी की घटना देख मौके पर हड़कंप मच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static