Lok Sabha Elections : 7 राज्यों के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने दी राहत, वोट डालने के लिए मिलेगी पेड लीव

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 06:41 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: देशभर में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, और पार्टियों के नेता जनता से वोट मांगने की अपील कर रही हैं। वहीं अब सरकार भी लोगों को राहत देने का काम कर रही है। हरियाणा में पोस्टेड 7 राज्यों के कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए पेड लीव का ऐलान किया है।

PunjabKesari

रजिस्टर्ड वोटर को दी जाएगी पेड लीव

बता दें कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि उन कर्मचारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ में अपना वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड वोटर को पेड लीव दी जाएगी। कर्मचारियों को लीव पर अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्र में ही जाने की परमिशन होगी।

जानकारी के मुताबिक ये नोटिफिकेशन सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र जैसे कारखानों, दुकानों, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा। नोटिफिकेशन हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी किया गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static