फरीदाबाद में दर्दनाक मौत: 25 सेकंड तक तड़पता रहा कर्मचारी, मौत का लाइव वीडियो वायरल...परिवार का आरोप- कार ने कुचला

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 11:06 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टोल बैरियर के पास तैनात कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मुंह के बल गिर गया और करीब 25 सेकंड तक तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना का एक दिल झकझोर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिजन बोले- अज्ञात कार ने मारी टक्कर
मृतक के परिवार ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि यह कोई सामान्य मौत या बीमारी का मामला नहीं है, बल्कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने कर्मचारी को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static