वीडियो देख कांप जाएगी रूह! फरीदाबाद में बेकाबू हुए आवारा कुत्ते, महिला पर झपटने का खौफनाक वीडियो सामने आया

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 09:46 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी):  फरीदाबाद के NIT-1 स्थित H ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।  इसी बीच एक महिला पर आवारा कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुत्ता महिला पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पर कुत्ता किस तरह झपटता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और लोगों ने नगर निगम से इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर निर्धारित शेल्टर में भेजने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन आवारा कुत्तों के काटने और हमला करने के मामले सामने आते रहते हैं। नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने और शेल्टर होम भेजने के दावे किए जाते हैं, लेकिन H ब्लॉक की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

लोगों की मांग है कि नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आवारा कुत्तों को पकड़े और क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static