पेंट के ड्रमों में अचानक लगी आग, 3 गाड़ियों को हुआ नुकसान...  आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 12:23 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फ़रीदाबाद के सेक्टर 48 में खाली पड़े प्लॉट में पड़े कुछ खाली पेंट और कैमिकल के ड्रमों में अचानक से आग लग गई जिसके चलते आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग वाली जगह पर कई गाड़ियां खड़ी थी, जिसके चलते तीन गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई और एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे आग के हवाले से बचाया गया । 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुजेसर इलाके में इसी प्रकार से केमिकल के ड्रामा में आग लग गई थी जिसके चलते एक पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी सहित अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

 इस मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हो सकता हो किसी बच्चे ने इस कबाड़ में आग लगाई हो > स्थानीय लोगों के मुताबिक आग केमिकल के ड्रामा में लगी है जिसके चलते आग बुरी तरह फैल रही है, लेकिन दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची है और आग को देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है जिसके चलते ट्रैफिक भी जाम हो रहा है मुजेसर जैसी घटना भी हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static