दो से तीन साल के अंदर ही पाक अधिकृत कश्मीर भारत में होगा शामिल: कमल गुप्ता

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 05:06 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने चुनाव के नजदीक आते ही एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन साल में किसी भी क्षण पाक अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल हो सकता है और यह कार्य नरेंद्र मोदी करेंगे।

बता दें कि शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता आज रोहतक में व्यापारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के लिए किए हरियाणा सरकार के कामों का बखान किया।उन्होंने कहा कि जिस तरह से पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के कुछ जयचंदों की वजह से हार गया था। वैसे ही जयचंद आज भी मौजूद हैं। जो हमारे सैनिकों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक, पुलवामा हमले के प्रमाण मांगते हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वह देश को जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन देश तोड़ने वाले यही लोग थे। अगर भारत को कोई विश्व गुरु बना सकता है तो वह भाजपा है। अन्य कोई भी भारत को विश्व गुरू के शिखर पर नहीं ले जा सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static